-शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गयाफोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। रविवार को श्री दुर्गा मंदिर में महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत 18 घोड़ों और रथों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
महाराजा अग्रसेन की जयंती पर श्री दुर्गा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक राधेलाल बंसल, हरिमोहन, ईश्वर दयाल ने विशेष पूजा अर्चना कर किया। इस मौके पर पंडित अमोद शास्त्री ने पूजा-अर्चना कराई। इसके उपरांत महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मी की प्रतिमा को रथ में सवार कराया गया। शोभायात्रा में 18 घोड़ों पर सवार महराजा अग्रसेन के 18 पुत्र अपने गोत्र की तख्ती लेकर सवार हुए। शोभायात्रा में बैंडबाजे, ढोल, झांकियां शामिल रहीं, जो मुख्य बाजार से होते हुए बापूगंज मंडी, लक्कड़ बाजार होते हुए फव्वारा चौक पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर अध्यक्ष प्रियंक मित्तल, भोपाल गुप्ता, सुभाष मित्तल, हिमांशु गर्ग, शिवम मित्तल शामिल रहे।