फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को निस्तारण नहीं, बैठक में जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। मधुबन कालोनी में शनिवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मासिक बैठक हुई। जिसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। वक्ताओं ने समय से समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक में जयवीर सिंह ने अपना मेडिकल बिल स्वीकृति न होने, मुनेश ने जीपीएफ, सामूहिक बीमा व पेंशन न मिलने पर नाराजगी जताई। सत्यपाल त्यागी ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि सरकार ने समय पर महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की घोषणा नहीं की है, जबकि केंद्रीय कर्मचारियों/पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता/महंगाई राहत जनवरी 2022 से मिल रही है। इससे प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों में काफी रोष है। सरकार को अविलंब इसकी घोषणा कर देनी चाहिए।
डॉ. यशवीर सिंह तोमर ने कहा कि कोरोना काल का 18 माह का महंगाई भत्ता फ्रीज किया है, इसके एरियर भुगतान सरकार को अविलंब व्यवस्था करनी चाहिए। सुखवीर सिंह गठीना ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। अध्यक्षता चरन सिंह मलिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने और संचालन सुरेंद्र पाल जिला मंत्री ने किया। मौके पर विरेंद्र सिंह तोमर, महेंद्र सिंह डबास, इकबाल सिंह, इलियास अहमद, राजवीर सिंह तोमर, ओमपाल मलिक, यशवीर सिंह तोमर, जयपाल सिंह जावला, नरेंद्र सिंह अहलावत, ईशपाल सिंह, अशोका कुमार, जयवीर सिंह, सहसंरपाल, सुशीला यादव, मुनेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें