फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शिवम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में शनिवार को युवा दिवस के उपलक्ष्य में छात्र महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें शिवम तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के मेधावियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रचारक अरुण कुमार, जिला सहसंयोजक अमन गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने परिषद की नीतियों को छात्रों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके उपरांत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें वनस्थली पब्लिक स्कूल, जौहर स्कूल, डिवाइन ग्लोबल एकेडमी सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में जौहर स्कूल का छात्र शिवम तोमर प्रथम, डिवाइन ग्लोबल एकेडमी की छात्रा पल्लवी द्वितीय व इसी स्कूल की छात्रा ईशा तोमर तृतीय रही। मेधावियों को सम्मानित किया गया। मौके पर घनश्याम वत्स, जिला सहसंयोजक अमन गुप्ता, अमित दीक्षित, जिला विस्तारक ओजस्व गौड़, दीपक चौधरी, हैप्पी शर्मा, अर्चित गुप्ता, अंकुर ठाकुर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें