फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क में गड्ढे होने से लोग परेशान, हालत नहीं कराई जा रही ठीक

विज्ञापन
सिंगोली तगा में सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चांदीनगर (सहारनपुर)। चमरावल-धौली प्याऊ मार्ग में कई साल से गड्ढे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सिंगोली तगा के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर डीएम कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई साल से मरम्मत न होने के कारण मार्ग में गड्ढे बन गए हैं। इससे आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। इस मार्ग से कई गांव के लोग गुजरते हैं। इस मार्ग से लोगों का मेरठ और गाजियाबाद जाना होता है। चमरावल, ललियाना, गोना, सहवानपुर, सिंगोली तगा, सरफाबाद समेत दर्जनों गांव के लोगों को गुजरना होता है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस है। सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नीरज पत्रावल, राजपाल, इंद्रपाल, आशा कली, चंदर, मणिराम, शुभम, अंकित मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी के एई गोपाल राज का कहना है कि सड़क की स्थिति को दिखवाकर मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें