संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। ब्लाक बड़ौत क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहपुर बड़ौली में पहली बार राजेंद्र मुखिया ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए है। उनका कहना है कि जिस भरोसे के साथ ग्रामवासियों ने उन्हें ग्राम प्रधान का पद नवाजा है, वह उस पर पूरी तरह से खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले है। उनका लक्ष्य पंचायत के हर पात्र व्यक्ति को सरकार की मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाने और अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण को शुद्ध बनाना है।
ग्राम प्रधान प्रोफाइल
नाम- राजेंद्र मुखिया
शिक्षा - पांचवीं उत्तीर्ण
व्यवसाय - किसान
राजनीतिक इतिहास - पहली बार चुनाव लड़े और प्रधान बने।
प्राथमिकताएं
पंचायत को साफ सुथरा रखना, बरसाती पानी को बर्बाद होने से बचाने को गांव में हार्वेस्टिंग प्लांट को बढ़ावा देना, ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कराना, खाली जमीन में पीपल, बकैन, बरगद, नीम के अधिक से अधिक पौधों को रोपित करना, कोरोना महामारी से बचाव को पंचायत में सैनिटाइजर का छिड़काव कराना, जलनिकासी और प्रकाश की व्यवस्था करना, ग्रामीणों व किसानों को आवारा पशुओं से निजात दिलाना, गांव में बैंक शाखा सहित एटीएम व्यवस्था, विधवा, वृद्धा, विकलांग पात्रों को पेंशन दिलाना, गांव में नियमित रूप से राशन वितरण कराना, गांव में बालिकाओं के लिए हाईस्कूल खुलवाएं जाना उनकी प्राथमिकता है।
गांव की समस्याएं
राहुल तोमर व प्रदीप का कहना है कि गांव में जल भराव की समस्या काफी पुरानी है। गांव में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। इस बार प्रधान से काफी उम्मीद है कि वे गांव में विकास कराएंगे।
ग्रामीण राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि गांव में चहुंमुखी विकास हो, इसलिए इस बार राजेंद्र मुखिया को प्रधान के रूप में चुना है। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा मिलनी चाहिए। ग्राम प्रधान से काफी आस है।
पंचायत की भौगोलिक स्थिति
गांव की आबादी - 9000
मतदाता - 6720
कुल वोट पड़े - 4307
कुल वोट मिले - 1860