फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने घर से निकाला तो प्रेमी के यहां पहुंच गई युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के परिजन कर रहे घर लौटने को मान-मनौव्वल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक-युवती के बीच चल रहा प्रेम-प्रसंग दोनों के परिजनों के लिए मुसीबत बन गया है। परेशान होकर युवती को उसके परिजनों ने घर से बाहर निकाल दिया। युवती प्रेमी के घर जा पहुंची तो अब युवक के परिजन परेशान है। वे उसे घर लौटने के लिए मान-मनौव्वल कर रहे है।
विज्ञापन

दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ही बिरादरी के युवक-युवती के बीच एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों ही परिवार उन्हें लोकलाज का वास्ता देकर समझाने बुझाने में लगे है। मगर, दोनों ही अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। शनिवार सुबह परेशान होकर युवती के परिजनों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसी तरह युवक के परिजनों ने भी युवक से कह दिया। युवती घर के पास ही प्रेमी के घर जा बैठी। इससे युवक के परिजन परेशान हो उठे। वह युवती को वापस अपने घर जाने के लिए मान-मनौव्वल करते रहे। उसे समझाया कि इससे दोनों ही घरों की बदनामी होगी, लेकिन युवती ने साफ कह दिया कि वह अपने प्रेमी के ही साथ रहेगी। युवक के परिजन खुद उसे समझा रहे हैं और अन्य ग्रामीणों की भी इसमें मदद ले रहे हैं। लेकिन युवती प्रेमी के घर पर ही बैठी है। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें