फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी पादरी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पादरी को पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। बच्ची की मां ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बच्ची की मां ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले उसकी बेटी स्थानीय चर्च में साइकिल चलाने गई थी। इसी दौरान ही पादरी अलबर्ट ने बच्ची को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बेटी ने घर पहुंच कर मामले की जानकारी दी। महिला के आरोपों को थाना पुलिस ने गंभीरता से लिया। तुरंत रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी पादरी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके हिरासत में लिया गया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा, रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छेड़छाड़ के आरोपी का चालान
खेकड़ा। पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोपी का चालान कर दिया। एक सप्ताह पूर्व गांव निवासी युवक ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसकी पत्नी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की थी। उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शुक्रवार रात अशरफ को दबोच लिया। वहीं, सीओ विजय चौधरी ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें