बागपत। कृषि विभाग ने खरीफ फसलों की बुआई के लिए विभाग से मिलने वाले बीजों का मूल्य घोषित कर दिया है। कृषि विभाग से बीजों की खरीद पर किसानों को अनुदान भी मिलेगा।
मोटा धान बीज 4480 रुपये क्विंटल, धान महीन 4509 रुपये क्विंटल, बासमती धान 6138 रुपये क्विंटल की दर से किसानों को मिलेगा। प्रति किवंटल समस्त प्रजाति तिल के बीज का मूल्य 18680 रुपये है तो अरहर अल्पावधि 17142 रुपये व अरहर दीर्घावधि 15785 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा।
संकुल बाजरा का बीज 6384 रुपये, संकुल ज्वार के बीज का 7068 रुपये क्विंटल के हिसाब से मूल्य घोषित किया है। रागी के बीज का प्रति क्विंटल 8585 रुपये, कोदो 8585 रुपये व सांवा 8585 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य घोषित किया गया है। कृषि उप निदेशक बाल गोविंद यादव ने कहा कि तय मूल्य पर ही किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा। nआज लिए जाएंगे मृदा नमूने
बागपत। कृषि उप निदेशक बाल गोविंद यादव ने बताया कि विभागीय निदेशक ने मेरठ के उप निदेशक कृषि रक्षा अशोक कुमार को बागपत के लिए मृदा नमूनों के लिए नोडल अधिकारी नामित किया।
सोमवार को उनकी मौजूदगी में गौरीपुर जवाहरनगर समेत दो गांवों में मृदा नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। 120 गांवों में 8400 किसानों के खेतों से मृदा नमूने लेकर जांच कराने का लक्ष्य मिला है। इनमें से अब तक 3320 किसानों के खेतों से मृदा के नमूने लिए गए हैं।