फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय मुद्दों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी तैयारी: अवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर के एक विवाह मंडप में कांग्रेस के जिला प्रभारी राजेंद्र अवाना ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जाएगा। पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। इसको देखते हुए जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नए लोगों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपेगी।
विज्ञापन

राजेंद्र अवाना ने कहा कि देश में महामारी फैल रही है। इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री को टीकाकरण निशुल्क कराना चाहिए। साथ ही एक दिन में एक करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना चाहिए। जिससे टीकाकरण से कोई भी वंचित न रह सके। केंद्र सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए राज्यों को पर्याप्त संख्या में टीके उपलब्ध कराने चाहिए। इसमें किसी भी तरह का भेदभाव न करें।
कहा कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला संगठन का विस्तार किया गया। नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि इस बार चुनाव में स्थानीय मुद्दों को उठाया जाएगा। ग्राम स्तर पर भी कमेटी का गठन किया गया। कांग्रेस पार्टी जल्द ही लोगों को मेडिसन किट व सैनिटाइजर वितरण करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. यूूनुस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल पथौलिया, वरिष्ठ नेता अनिल देव त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें