फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पंचायत चुनाव की तैयारी, विधानसभा पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद ने जिस तरह बूथ स्तर से चुनाव की तैयारी शुरू की है, इससे यह साफ है कि पंचायत चुनाव के साथ उसकी नजर विधानसभा चुनाव पर भी टिकी है। इन दोनों चुनावों को देखते हुए ही फरवरी से सभी नेता गांव-गांव में जाकर पार्टी की नीतियां बताएंगे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव समन्वय समिति के साथ रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने बैठक करके चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर तैयारी करने की रणनीति जरूर बनाई मगर यह केवल पंचायत चुनाव की तैयारियों तक सीमित नहीं है। रालोद ने अभी से विधानसभा चुनाव पर नजर टिकाई हुई है। रालोद नेताओं का मानना है कि पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां जितनी मजबूत होगी, विधानसभा चुनाव में उतना ही ज्यादा फायदा मिलेगा।
पंचायत चुनाव समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप उज्ज्वल के अनुसार रालोद पहले ही चुनाव को देखते हुए लोगों को जोड़ रही थी। इसमें सदस्यता अभियान सबसे अहम रहा और लाखों सदस्य रालोद के साथ जुड़े। इनमें अन्य पार्टियों को छोडक़र आने वाले भी नेता शामिल थे। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव अकेले लडऩे के लिए रालोद तैयारी कर रही है। डॉ. कुलदीप उज्ज्वल कहते हैं कि सदस्यता अभियान के दौरान जिस तरह से रालोद को गांवों में समर्थन मिला है। उससे यह साफ है कि गांवों में रालोद की स्थिति सबसे बेहतर है और इसको देखकर रालोद पंचायत चुनाव में अकेले उतरने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें