फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ में लोग खुद कार्रवाई को तैयार

Sat, 24 Sep 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मनचले की हरकतों से आहत होकर छात्रा के इच्छा मृत्यु मांगने के मामले में विश्वकर्मा एकता विकास सभा ने पुलिस को आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। अल्टीमेटम दिया कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद कार्रवाई करेंगे।  
विज्ञापन


डौला गांव में विश्वकर्मा समाज की बैठक हुई। लोगों ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। वहीं, यहां पर बेटियां सुरक्षित नहीं है। उन पर आए दिन अत्याचार हो रहे हैं। बिनौली क्षेत्र की 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने, कवाल कांड और निकाह करने संबंधी धमकी भरे खत मकान में डालने के मामले में पुलिस फरार आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

उल्टा पीड़ित परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इससे आहत होकर छात्रा मौत को गले लगाने को तैयार है। पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि पुलिस 24 घंटे के अंदर आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं करती है तो वे खुद कार्रवाई करेंगे और बिटिया को न्याय दिलाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आंदोलन की रणनीति रविवार को बागपत में बनाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सभा के जिलाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा और संचालन देवेंद्र विश्वकर्मा ने की। 
इस मौके पर मोहित, सचिन, राजकुमार, मोहनपाल, राजपाल सिंह, दिनेश प्रधान, सतीशचंद, राजसिंह, हरपाल, चमनसिंह, सूरजभान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें