फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सानिया हत्याकांड में 25 हजार रुपये के इनामी की कुर्की की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पलड़ा गांव के सानिया हत्याकांड में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी तहेरे भाई आरिस की पुलिस ने कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें आरोपी आरिस के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा करने के लिए न्यायालय ने अनुमति दे दी।
विज्ञापन


पलड़ा गांव की रहने वाली सानिया 15 जुलाई को अपने प्रेमी सागर के साथ हिमाचल चली गई थी। उसकी तलाश में जुटे परिवार वालों ने दोनों को हिमाचल के ऊना जिले से पकड़कर पिटाई की और फिर नलकूप पर बंधक बनाकर पीटा गया। 23 जुलाई को प्रेमी से शादी की जिद पर परिवार वालों ने सानिया की हत्या कर शव दबा दिया। शिकायत होने के बाद पुलिस ने शव निकालकर दो बार पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सानिया की हत्या में शामिल भाई साहिब, चचेरे भाई सादिक, ताऊ मतलूब निवासी पलड़ा, फूफा नसीम निवासी असारा, फुफेरा भाई अरमान, शान मोहम्मद निवासी सुन्ना जिला शामली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें वांछित आरिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सीओ विजय कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें