फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतक महिला शहरीन की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शहर के मोहल्ला काजीपुरा में बृहस्पतिवार को विवाहिता शहरीन (27) का शव मकान की चौखट पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
वहां आए उसके मायके वालों ने पति समेत आठ लोगों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पोस्टमार्टम हाउस पर भी ससुराल और मायके पक्ष के लोगों में नोकझोंक हुई। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शहरीन का शव अपने साथ खिवाई जिला मेरठ ले गए।
मेरठ जिले के खिवाई निवासी रिजवान ने बताया कि 11 नवंबर 2018 को उन्होंने अपनी बहन शहरीन का निकाह मोहल्ला काजीपुरा बागपत के फिरोज के साथ किया था। आरोप है कि काफी दहेज देने के बाद भी शहरीन पर ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये व एक कार लेकर आने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले उसकी बहन शहरीन का उत्पीड़न करने लगे और कई बार पिटाई भी की गई। विवाद बढ़ने पर कई बार पंचायत भी हुई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बृहस्पतिवार की सुबह ससुराल वालों ने उसकी बहन शहरीन की फांसी लगाकर हत्या कर दी। इसमें जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी पर लटकने से महिला की मौत होना सामने आया है। मायके वालों ने पति समेत अन्य के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जााएगी।
n साली को शादी में कार देने की चर्चा होने पर बढ़ गई थी मांग : रिजवान ने बताया कि परिवार वाले अब छोटी बहन के निकाह की तैयारियों में जुटे थे। निकाह में परिवार के सदस्यों ने कार देने की भी चर्चा की। इसका पता चलने पर फिरोज के परिवार वालों की मांग बढ़ गई।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले भी शहरीन की पिटाई कर घर भेज दिया था, लेकिन समझौता होने पर वह ससुराल आ गई थी। शहरीन पांच बहनों और दो भाइयों में चौथे नंबर की थी और उसके परिवार में दो बेटी और एक बेटा है।

मृतक महिला शहरीन की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें