फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राजकीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्रों की सूची से हटाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले में पहली बार पांच राजकीय सहित नौ विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया तो इनमें राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की आपत्ति आने के बाद अब इन्हें हटाने की तैयारी हो गई है। डीएम की अध्यक्षता में बनी समिति 11 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर रिपोर्ट पेश करेगी। इसके बाद केंद्रों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी और परीक्षा में 25 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें पहली बार नौ विद्यालयों को सूची से बाहर कर दिया गया था। पहली बार पांच राजकीय हाईस्कूल सहित नौ विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा केंद्र बनने के बाद राजकीय हाईस्कूलों के प्रधानाचार्यों के सुविधा नहीं होने की आपत्ति दर्ज कराई थी और केंद्र हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बागपत व बड़ौत के इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्याें ने विद्यार्थियों की संख्या अधिक आवंटित करने की आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके अलावा कई विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र अधिक दूरी होने पर आपत्ति दर्ज कराकर निस्तारण करने की मांग की थी। आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। समिति 11 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर अपनी रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को सौपेंगी। इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें