फोटो नंबर 29केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित पारस प्रभु के निर्माण महोत्सव की मंगलवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से वहां पारस प्रभु का दो दिवसीय निर्माण महोत्सव शुरू होगा।
बड़ागांव में 30 अगस्त को मंदिर में पारस प्रभु का दो दिवसीय निर्वाण महोत्सव शुरू हो रहा है। क्षेत्र कमेटी ने मंगलवार को महोत्सव की सभी तैयारी पूर्ण करा दीं। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। मंदिर परिसर में उनके खानपान और ठहरने के लिए माकूल व्यवस्था की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर में वाटर प्रूफ बड़ा पंडाल लगवाया गया है। क्षेत्र कमेटी के सुभाष चंद जैन ने बताया कि दो दिवसीय यह महोत्सव बुधवार 30 अगस्त को पारस प्रभु के विधान व पूजा के साथ शुरू होगा और 11 बजे ध्वजारोहण होगा। दोपहर एक बजे लकी ड्रा के जरिए पात्रों का चयन किया जाएगा। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन होगा। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजकर 55 मिनट पर पारस प्रभु को निर्माण का लड्डू समर्पित किया जाएगा। इसके बाद पारस प्रभु की रथ यात्रा निकालकर कार्यक्रम सम्पन्न होगा।