फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्गुनी मेले की तैयारी शुरू, सड़क ठीक कराने में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
28 को होगा झंडारोहण, फूलों से सजाया जाएगा शिवलिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। फाल्गुनी मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। 28 फरवरी की रात्रि तीन बजकर 25 मिनट पर झंडारोहण कर चौदस का जलाभिषेक शुरू होगा। इसके लिए सबसे पहले जर्जर सड़कों को ठीक कराने का कार्य शुरू किया गया है। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी मार्गों की मरम्मत करने में जुटे है।
पुरा महादेव में लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए आते है। मवींखुर्द से पुरा महादेव मार्ग और बुढ़सैनी से पुरा महादेव मार्ग की हालत खराब है। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को परेशानी न हो, इसके लिए कर्मचारी मवींखुर्द से पुरा महादेव मार्ग की मरम्मत में जुटे हुए है। बुढ़सैनी पुरा महादेव मार्ग भी जर्जर है, मगर पिछले दो साल से मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे शिवरात्री पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए इस मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ सकती है। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि 28 फरवरी की रात्रि तीन बजकर 25 मिनट पर झंडारोहण कर चौदस का जलाभिषेक शुरू होगा। शिवलिंग को फूलों से और मंदिर को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
पुरा महादेव में लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मंदिर परिसर व मेला परिसर की 32 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा वाच टावर से मेले की निगरानी की जाएगी। मंदिर समिति के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइन का भी पालन कराया जाएगा। मंदिर के मेन गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें