फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसाना में पुलिस की अभद्रता पर आंदोलन की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय रवा राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंडलायुक्त को लिखा पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सिसाना गांव में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का विरोध कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता के मामले में सामाजिक संगठन एकजुट हो रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय रवा राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने मंडलायुक्त को पत्र भेजा। उनका कहना है कि ग्रामीणों को इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को रालोद जिलाध्यक्ष एवं रवा राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने बताया कि ग्रामीण अपना हक मांग रहे थे। महिला पुलिसकर्मी गांव में मौजूद थी, इसके बावजूद पुरुष पुलिसकर्मियों ने जिस तरह का व्यवहार किया, उसे सही नहीं ठहराया जा सकता है। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। महिलाओं की चोटियां पकड़कर खींच दी गई। सरेआम महिलाओं को घसीटा गया, आखिरकार इतना अत्याचार करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई है। सिसाना के बाबूराम का मकान हाइवे में चला गया, लेकिन उसे मुआवजा तक नहीं मिला है। आबादी के पास बोरिंग नहीं कराया जाना चाहिए। इससे भूजल खराब होगा। नाला ऊंचा बना दिया गया है, इससे खेतों में पानी भरेगा। नाले के साथ मिट्टी की पटरी को बढ़ाया जाना चाहिए। मंडलायुक्त से मांग रखी गई कि सिसाना गांव की समस्याओं का शीघ्र समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें