विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनने की चर्चा
रालोद नेताओं के बीच चर्चा है कि सपा अपने कोटे से जयंत को राज्यसभा भेजे जाने को आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक मुद्दा बना सकती है। हाल के दिनों में सपा और रालोद नेताओं के बीच बयानबाजी भी हुई है। इसी राजनीतिक पृष्ठभूमि में जयंत को एनडीए के कोटे से राज्यसभा भेजे जाने की संभावना पर चर्चा हो रही है।
विदेश से लौटने के बाद हो सकता है फैसला
रालोद नेताओं के अनुसार जयंत चौधरी इस समय विदेश में हैं और उनके दो दिन बाद लौटने के बाद इस संबंध में अंतिम फैसला लिया जा सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता इस मुद्दे पर फिलहाल खुलकर बोलने से बच रहे हैं और अंतिम निर्णय के बाद ही स्थिति स्पष्ट करने की बात कह रहे हैं।
राज्यसभा सीट देने का हुआ था वादा
रालोद नेताओं का कहना है कि भाजपा के साथ गठबंधन के समय राज्यसभा की एक सीट देने का वादा किया गया था। 2024 में रालोद के एनडीए में शामिल होने के समय भी राज्यसभा सीट को लेकर चर्चा सामने आई थी।
यूपी में 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 अक्टूबर 2026 को होना है। चुनाव आयोग ने इसके लिए कार्यक्रम घोषित किया है।