फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, केंद्रों पर पहुंचाए प्रश्न पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 7
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को विद्यालयों में प्रश्न पत्र पहुंचाए गए। प्रश्न पत्र केंद्रों पर डबल लॉक की अलमीरा में रखवाए गए हैं। प्रश्न पत्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाकर सुरक्षा कर्मी नियुक्त किए गए हैं।
22 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका के लिए स्ट्रांग कक्ष बनाए गए और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कराई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में निगरानी कक्ष बनाया गया है। वहीं निगरानी कक्ष में कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। निगरानी कक्ष से प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की निगरानी की जाएगी। सोमवार को पुलिस सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन - परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम बनवाए गए हैं। प्रश्न पत्र की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कराई जा रही है। स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा कर्मी नियुक्त किए गए हैं। - धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें