फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर पढ़े नमाज, न हाथ मिलाएं और न गले मिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। मौलवी हाजी जहीर अहमद ने कहा ईद की नमाज से पूर्व हर मुस्लिम को फितरा अदा करना चाहिए । फितरा उस बच्चे पर भी कर्ज है जो आज ही पैदा हुआ हो। एक व्यक्ति पर पौने दो किलो अनाज देना होता है। उन्होंने कहा घर में जितने भी सदस्य परिवार में होते हैं, सभी के हिसाब से फितरा अदा करना होगा। उन्होंने ईद पर एक दूसरे से गले मिलने और हाथ न मिलाने की अपील की। साथ ही घर से बाहर जाते समय मॉस्क का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने ईद की नमाज घरों में ही पढ़ने की अपील की।
विज्ञापन

युवकों को किया जाएगा सम्मानित
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के पूर्व चेयरमैन प्रेम शंकर शर्मा ने बताया कि कस्बे के मोनू पहलवान व ऋषभ गर्ग कोरोना महामारी में गरीबों की सेवा में लगे हैं। दोनों युवक जरूरतमंदों को खाना और रोजेदारों को रोजा इफ्तारी करा रहे हैं। दोनों युवकों को शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें