अमीनगर सराय। कस्बा अमीनगर सराय में शनिवार की रात्रि में बच्चों के झगड़े को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से लाठी डंडे व पथराव हुआ। इसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों तरफ के पांच लोगों का चालान किया।
कस्बा अमीनगर सराय में शनिवार की रात्रि में करीब नौ बजे गंज मोहल्ले में बाबू पुत्र सलीमुद्दीन और नौशाद पुत्र सीबुदीन के परिवार के खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों में विवाद हो गया। बच्चों के झगड़े में दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। इसमें नसीबुदीन घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रात्रि में ही दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया। रविवार को पुलिस ने दोनों पक्ष के दानिश, शाहनवाज, बाबू, अकील और नौशाद के खिलाफ लॉक डाउन उल्लंघन, मारपीट और पथराव करने के आरोप में चालान किया।