फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण माहौल में हुई जुमे की नमाज

विज्ञापन
बागपत में जुमे की नमाज अदा करते नमाजी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। नए साल के पहले जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में हुई। पुलिस चौकस रही। प्रभारी डीएम अमित कुमार सिंह और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण माहौल में नमाज हुई है। माहौल सही है, प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून पर पिछले महीने काफी विरोध हुआ था। इसके चलते नए साल के पहले जुमे पर पुलिस अलर्ट रही। जिले को चार जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया था। थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के आदेश जारी किए गए थे। शुक्रवार को पुलिस अलर्ट रही। प्रभारी डीएम अमित कुमार सिंह और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज अदा की गई है। किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट रहे। जिले में धारा 144 लागू है। माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप समेत सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर पुलिस की नजर है। इसके लिए टीम गठित की गई है। पुलिस गलत पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें