फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज अदा कर अमन और शांति की दुआ मांगी

विज्ञापन
बागपत ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करते अकीदतमंद - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में रविवार को बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों पर नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने अमन, शांति की दुआ मांगी। बागपत में ईदगाह पर डीएम और एसपी ने पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी, तो बच्चों को गुलाब के फूल भी दिए। नमाज के दौरान सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

बागपत ईदगाह पर सुबह सात बजे बकरीद की नमाज अदा कराई गई। जहां अल्लाह की इबादत में हजारों हाथ उठे और सजदे में सिर झुके। लोगों ने अल्लाह से देश में अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं एक-दूसरे को मिठाई व सीरी दी गई और इसके साथ ही कुर्बानी दी गई। ईद को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
बागपत ईदगाह पर डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन, एसडीएम पूजा चौधरी ने पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दी। कहा कि जनपद के लोग सभी पर्वों को शांतिपूर्ण और सद्भाव के साथ मनाते है और एक दूसरे की खुशियों में शरीक होते है। जिस तरह बकरीद का पर्व एक साथ मिलकर सभी ने मनाया है। उसी तरह आगे आने वाले सभी पर्व भी एक साथ मिलकर मनाएंगे।
विज्ञापन

नमाज अदा करके गले मिलकर दी बधाई
बड़ौत। नगर की फूंसवाली मस्जिद के शाही इमाम मौलाना आरिफ-उल-हक ने साढ़े आठ बजे बकरीद की नमाज अदा कराई। इसके साथ ही सभी ईदगाहों और मस्जिदों के अंदर ही नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन, एडीएम अमित कुमार, एएसपी मनीष मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने ईदगाह पर पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दी। उनके अलावा नमाज अदा करने के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी। संवाद
--
बिनौली में नमाज अदा कर दुआ मांगी
बिनौली। बकरीद पर नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी गई। बरनावा, बिनौली, शेखपुरा, जिवाना, बिजवाड़ा, जौहड़ी, पिचोकरा, दोज्जा, धनोरा सिल्वरनगर, बुढेड़ा गांव में ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। बकरीद के पर्व पर बिनौली गांव की प्रधान रेनू धामा के पति उपेंद्र धामा ने नमाज के बाद लोगों के गले मिलकर ईद की बधाई दी। संवाद
उल्लास के साथ मनाई बकरीद
खेकड़ा। खेकड़ा नगर क्षेत्र में बकरीद उल्लास के साथ मनाई गई। नमाज अदा कर अल्लाह से देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। काठा मार्ग स्थित ईदगाह में सुबह 7:30 बजे मौलाना मुफ्ती अदनान ने ईद की नमाज अदा कराई। एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। नगर में डॉ. अनवार अहमद, मुन्ना सलमानी, जाकिर खान, मुस्ताक अहमद, साबिर अंसारी, बाबू खान, राशिद अली, उसमान अली, आबिद अली, उमरदीन, सगीर अंसारी, नजीर अहमद, अनीस खान, सुहैल खान, कल्लू खान, खलील मलिक आदि के आवास पर ईद मिलन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। संवाद

थैंक्यू डीएम अंकल जी: बागपत ईदगाह पर ईद- उल- अजहा की नमाज के बाद बच्चें को गुलाब का फूल देकर ईद की मु?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें