-दिल्ली में कराई गई वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता, खिलाड़ी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया
फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। दिल्ली में हुई वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ी प्रशांत ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ी का कस्बे में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
दिल्ली में 26 सितंबर को वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता कराई गई थी। वहां छपरौली के प्रशांत ने हिस्सा लेकर 117 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। शनिवार को छपरौली पहुंचने पर पोल्ड फिटनेस सेंटर के पदाधिकारियों ने प्रशांत का फूलमाला व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। प्रशांत ने बताया कि पदक जीतने के लिए मेहनत की और मेहनत के चलते स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले भी कई पदक जीते हैं। इस दौरान उपेंद्र वशिष्ठ, शिवम वशिष्ठ, शुभम वशिष्ठ, प्रियांशु, भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।