संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में सोमवार को योग कक्षा हुई, जिसमें योग शिक्षक डॉ. प्रदीप, राकेश आर्य व प्रमोद कुमार ने योग कक्षा में विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। साथ ही आसनों से होने वाले फायदे भी बताए।
योग शिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि त्वचा रोगों में बचाव में आसन और प्राणायाम लाभकारी होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को रक्त शोधक भोजन करना चाहिए। भोजन के साथ-साथ हमें आसन भी करने चाहिएं। वज्रासन, दंडासन, गोमुखासन, पश्चिमोत्तान पादासन से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन सही रहने से बीमारी भी दूर होती है। इनके करने से शरीर लचीला एवं मजबूत हो जाता है, रक्त संचार में सुधार होता है। आर्य समाज के प्रधान सतीश आर्य ने कहा कि स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग कक्षा में आर्य भूषण, रामफल आर्य, मनीष सिंघल, कविता आर्य, सौम्या आर्य, मोनिका, संजय गोयल आदि मौजूद रहे।