बड़ौत। नगर में रालोद कार्यालय पर मंगलवार को महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत ने जिला कार्यकारिणी का गठन किया। जहां प्रज्ञा बालियान को जिलाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
इनके अलावा शैफाली तोमर व आसमा खान को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं अंजू को छपरौली विधान सभा अध्यक्ष बनाया गया। पदभार मिलने के बाद सभी ने पार्टी के हित में कार्य करने और संगठन को मजबूत करने की बात कही। इस मौके पर हरवीर सिंह, विपिन कुमार, अनिल पंवार, रामछैल पंवार आदि उपस्थित रहे।