फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया

Thu, 17 Apr 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत तहसील में पहुंचे कांवड़ सेवा समिति के सदस्य। स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
बड़ौत। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कांवड़ सेवा समिति के सदस्यों ने तहसील में बुधवार को प्रदर्शन किया। जहां राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू करने व मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

समिति सदस्य अंकित बड़ौली, मुधसूदन शास्त्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आए दिन हिंदुओं को निशाना बनाकर जानलेवा हमले किए जा रहे है। वहां से हिंदू पलायन की स्थिति में है। कहा कि घटनाओं की सीबीआई जांच कराई जाए, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा व सुरक्षा दी जाए।
इनके अलावा घटनाओं के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कर वहां पर राष्ट्रपति शासन तत्काल लागू किया जाए। मांगें स्वीकार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर सुनील मान, जयकुमार कंडेरा, देवांश तालियान, कुमार, प्रमोद, प्रवीण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें