फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदान से लगाए गए केले और अमरूद के बाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 22 किसानों को मिला फल पट्टी विकास योजना का लाभ
विज्ञापन

बागपत। केंद्र सरकार की फल पट्टी विकास योजना से जिले के 22 किसानों को लाभान्वित किया गया। केले और अमरूद के बाग लगाए गए। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश अरुण का कहना है कि योजना का जितना लक्ष्य जिले को मिला था, उसे शत प्रतिशत पूरा कर दिया गया है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए फल पट्टी विकास योजना की शुरूआत केंद्र सरकार ने शुरू की थी। उद्यान अधिकारी ने बताया कि 15 हेक्टेयर में केले का बाग विकसित कराया गया, जिससे किसान को लाभ हुआ है, इसके अलावा बागवानी को बढ़ावा देने के लिए अमरूद का बाग भी पांच हेक्टेयर में विकसित कराया गया।
इस तरह मिला अनुदान
बागपत। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि केले के बाग के लिए 40 हजार प्रति हेक्टेयर और अमरूद के बाग के लिए 30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का अनुदान किसानों को दिया गया है।
विज्ञापन

आम के फल पट्टी क्षेत्र से पहचान
बागपत। जिले में रटौल क्षेत्र आम का फल पट्टी क्षेत्र है। रटौल के आम से जिले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।
किसानों को करते हैं जागरूक
बागपत। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के फसल विशेषज्ञ डॉ संदीप चौधरी का कहना है कि बागवानी को प्रोत्साहित किया जाता है। समय-समय पर किसानों को फसलों में लगने वाली बीमारियों के विषय और उनके उपचार की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन

आम के बाग मालिकों को मिले लाभ
पूर्व मंत्री मेराजुद्दीन का कहना है कि आम के बाग लगाने को प्रोत्साहन दिए जाने की जरूरत है। बाग मालिकों को प्रशिक्षण, फसलों के लिए और अनुदान वाली योजनाओं का लाभ दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें