फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पति का आरोप, पुलिस ने गलत दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पैतृक गांव हिसावदा में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने को लेकर विवाद हो गया। ग्राम प्रधान के पति ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन पर हमला किया। जान से मारने की धमकी दी। सिंघावली अहीर पुलिस ने मुकदमा गलत धाराओं में दर्ज किया। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव से मिलकर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय पहुंचे हिसावदा की प्रधान सुनीता के पति उत्तर कुमार ने एसपी को बताया कि गांव में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। दो जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम के बुलावे पर वह एक साथी के साथ मौके पर पहुंचा। गांव के कुछ लोगों ने मोहल्ले को सील करने व सैंपल लेने का विरोध करते हुए उन पर हमला किया। थाना सिंघावली अहीर पर उक्त लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने उनकी रिपोर्ट गलत धाराओं में दर्ज की। बल पूर्वक दूसरी तहरीर लिखवा ली गई। एसपी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। राजपाल, नवीन मलिक, सुनील मलिक, रामबीर, सुभाष कुमार, संजय मलिक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें