बागपत। मॉडल यूथ ग्राम सभा बनाने पर फैजपुर निनाना गांव की प्रधान प्रीति देवी का दिल्ली में 30 अक्तूबर को होने वाली कार्यशाला के लिए चयन किया गया है। प्रधान वहां पर पंचायत में कराए गए कार्यों की जानकारी देगीं।
फैजपुर निनाना गांव की प्रधान प्रीति देवी ने गांव को मॉडल बनाने के लिए कार्य किया है। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कर युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया। इसके अलावा गांव में मॉडल स्कूल, जिला स्तरीय पशु चिकित्सालय का निर्माण, कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति लोगाें को जागरूक कर टीका लगवाने पर पंचायत स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री अवार्ड, यशस्वी अवार्ड और श्रेष्ठ प्रधान अवार्ड तक मिले है। प्रधान ने गांव में वाईफाई की सुविधा, सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा पर ध्यान देने, कांवड़ियों की सुविधा के लिए एप लांच करने, अमृतसर सरोवर तालाब को शहीद के नाम पर करने, खेल मैदान और ओपन जिम की स्थापना कराई गई है।
प्रधान के कार्य को देखते हुए दिल्ली में होने वाली कार्यशाला के लिए चयन किया गया है। प्रधान प्रीति देवी अब 30 अक्तूबर को कार्यशाला में हिस्सा लेकर गांव में कराए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। उनका चयन होने से लोगों में खुशी है।