संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में बृहस्पतिवार को योग कक्षा हुई, जिसमें योग शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार व राकेश आर्य ने विभिन्न प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसमें कपालभाती, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्गीत, उज्जायी आदि प्राणायाम कराए।
योग शिक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों समय प्राणायाम खाली पेट करने चाहिएं। प्राणायाम करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है और रक्त संचार में सुधार होता है। साथ ही मानसिक रोग सही होते हैं और मांसपेशी भी मजबूत होती है। यह शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। इसलिए सभी को प्राणायाम करना चाहिए। योग कक्षा में आर्य समाज के प्रधान सतीश आर्य, रामफल आर्य, सुरेश जिंदल, रणबीर कश्यप, आर्य भूषण, शकुंतला आर्य, निशा देवी, कविता आर्य आदि मौजूद रहे।