फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए निकाली गई प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नेहरू युवा केंद्र बागपत की ओर से फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत सोमवार को प्रभात फेरी निकली गई। प्रभात फेरी में युवाओं को दिनचर्या में फिटनेस को शामिल करने और उसकी आवश्यकता पर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ने बताया कि आर्थिक प्रगति एवं जीवन शैली में परिवर्तन की वजह से मधुमेह, रक्तचाप, मोटापा जैसी बीमारियां बढ़ गई हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी एवं आरामपसंद जीवनशैली की वजह से लोग स्वास्थ्य को लेकर उदासीन हो रहे हैं, जिसके फलस्वरूप लगातार जीनव शैली जनित बीमारियों से ग्रसित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। केंद्र के स्वयंसेवकों के नेतृत्व में ककोर, बिहारीपुर, मीतली, बावली, दाहा, पलडी, खेडक़ी, पोइस, ओगटी, खासपुर में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में सोनू धनकड़, आजाद तोमर, सौरभ भारद्वाज, दानिश मलिक, प्रवेश कुमार, स्वाति, नीतीश भारद्वाज, गुलफाम मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें