निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने धरना दिया
बागपत। निजीकरण के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी धरना दिया। कर्मचारियों का कहना है कि ऊर्जा निगम के निजीकरण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक मनोहर सिंह के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों का एसई कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। उनका कहना था कि बिजली कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिजली का निजीकरण होने से लोगों को भी नुकसान होगा। निजीकरण के बाद बिजली की दरें बढ़ जाएंगी। निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने सुबह शाम धरना प्रदर्शन किया। अधीक्षण अभियंता रण विजय सिंह, अधिशासी अभियंता अमर सिंह, गोपाल सिंह, एसके निर्भय, महेश चंद्रा, विजय आत्रेय, केके राजपूत, राणा प्रताप, संजय सिंह, दिनेश मौर्य, सुमन, रितेश्वर बंधु, विकास कुमार, आयशा मलिक, गुलशन कुमार, रागिनी सिंह,अश्वनी कुमार, राजेश कुमार, मनोज गुप्ता, मोदीराम, विक्रांत, ग्यासूदीन, राजीव कुमार, ब्रजेश कुमार, रामफूल, अब्दुल रहमान सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
तैनात रही पुलिस
बागपत। उर्जा निगम के कर्मचारियों के धरने के दौरान एसई कार्यालय पर पुलिस तैनात रही। खुफिया विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।