जनता दिवस में आईं 48 शिकायतें तीन का हुआ निस्तारण
खेकड़ा। तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित जनता दिवस में सीडीओ, एसडीएम ने लोगों की समस्याएं सुन विभागीय अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिये। 48 में से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
खेकड़ा तहसील कार्यालय पर आयोजित जनता दिवस में सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, एसडीएम अजय कुमार, तहसीलदार यदुवंश कुमार, नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 21 पुलिस की 6, विकास विभाग की 2 तथा अन्य विभागों की 19 शिकायतों समेत कुल 48 शिकायती पत्र आये, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सीडीओ ने पूर्व के जनता दिवस में आईं शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल सभी समस्याओं के निस्तारण के कडे़ निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की चेतावनी दी। इस दौरान सम्बंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।