फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टटीरी में 24 घंटे ठप रही 500 घरों की बिजली आपूर्ति

Tue, 30 Sep 2025 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। बिजली लाइन में फाल्ट होने से तीन वार्डों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे तक ठप रही। इससे गुस्साए लोगों ने बिजलीघर पर पहुंचकर प्रदर्शन भी किया। इसके कई घंटे बाद फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड एक, चार और पांच में रहने वाले शांतनु, मोंटी शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, कंवरसिंह, नीरज, भंवर सिंह सिंह समेत अन्य एकत्रित होकर सोमवार को बिजलीघर पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीनों वार्डों में रविवार से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे घरों में लगे इन्वर्टर भी ठप हो गए। इसकी शिकायत फोन से अधिकारियों से की गई, लेकिन सोमवार को भी बिजली लाइन ठीक नहीं कराई गई।
उन्होंने बिजली आपूर्ति ठप होने पर आक्रोश जताया और कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस मामले में बिजलीघर के नोडल अधिकारी दिलशाद खान ने बताया कि फाल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें