फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सैकड़ों गांवों की बिजली सप्लाई ठप

Fri, 12 Aug 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला बागपत
विज्ञापन
बिजली संकट हल कराने के लिए बड़ौत में एक्सईएन द्वितीय का घेराव करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत। विगत रात्रि में क्षेत्र में बारिश होने से सैकड़ों गांवों की बिजली व्यवस्था धराशाई हो गई। इससे पेयजल संकट गहरा गया और बिजली को लेकर हाहाकार मच गया। दूसरी तरफ बिजली समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में प्रदर्शन कर एक्सईएन घेराव किया। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


विगत रात्रि से जहां बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं किसानों को राहत मिली, लेकिन राहत के साथ-साथ बिजली क्षेत्रवासियों के लिए आफत भी बन गई। बारिश के साथ आयी तेज आंधी और तूफान के कारण बिजरौल, छछरपुर, दोघट, बामनौली, वाजिदपुर, हिलवाड़ी, बड़ौली, सरूरपुर, रमाला, तुगाना आदि सैकड़ों गांवों मेें लगी विद्युत लाइन और खंभे टूटकर गिर गए। इससे सप्लाई ठप हो गई। लोग बिजली समस्या से जूझ  रहे हैं।

दूसरी तरफ  बिजली कटौती समेत अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष अमित पंवार केक नेतृत्व में एक्सईएन द्वितीय राकेश कुमार का घेराव कर हंगामा किया। जिला उपाध्यक्ष अमित पंवार ने कहा  ऊपर से जितनी सप्लाई लोगों को मिलती है, वह लोगों को नहीं मिल पा रही है। एक्सईएन राकेश कुमार ने आश्वासन देकर शांत किया। इनमें अनुज कुमार, धर्मेंद्र, नीटू, ग्यासुद्दीन, अकबर, संजीव, कल्लू, मदन, राम किशन, जयभगवान, नरेंद्र पंवार, रविंद्र, हरपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें