बागपत/ बड़ौत/ खेकड़ा / बिनौली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। विकास भवन में कर्मचारियों ने एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल के दूसरे दिन विकास भवन में एकत्र हुए। जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया। इसमें परिषद के संरक्षक सत्यपाल त्यागी और जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान कहा आंदोलन के बाद भी सरकार मांगे मानने को तैयार नहीं है। कर्मचारियों की आवाज सरकार के कानों तक नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने कहा अगर जल्द मांग पूरी नहीं की तो वह सड़कों पर उतरकर भी आंदोलन करने के लिए तैयार है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान और संचालन सत्यपाल त्यागी ने किया। विपिन त्यागी, सुधीर चौहान, जयपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, जयविंद, प्रमोद कुमार, मुकेश शर्मा, राजपाल सिंह, शशी, मनोज शर्मा, सुंदर पाल, प्रवीण, अरुण, रेनू, ताहिर बैग, भारती, जयविंद्र, सुधीर रूहेला, ब्रजभूषण शर्मा, मोहम्मद इमरान, सुनील बंसल, केसी शर्मा रहे।
बड़ौत। संयुक्त राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने सीएचसी परिसर में धरना दिया। उन्होंने कहा समस्त चिकित्सा कर्मी और पैरा मेडिकल 10 से 12 अगस्त तक हड़ताल पर करेंगे और आठ से 11 बजे तक धरना देंगे। उनकी मांगे नहीं मानी तो वे 12 अगस्त से पूर्ण हड़ताल की जाएगी और आपात कालीन और पोस्टमार्टम और आपातकालीन सेवाएं चलेगी। धरने में ओमवीर सिंह, धर्मेंद्र वैद्य वान, एमसी जायसवाल, करणवीर सिंह, डीसी पांडेय, जुबैदा फातिमा, राजेश्वरी आदि मौजूद रहे।
खेकड़ा। मांगों को लेकर कर्मचारी दूसरे दिन भी कलमबंद हड़ताल पर रहे। सीएचसी पर कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के सुबह 8 से 11 बजे तक हड़ताल पर रहने के कारण कार्य बाधित रहा। इसमें धर्मेंद्र सिंह, विपिन कुमार, अभिषेक, सचिन शर्मा, आशेंद्र सिंह, प्रमेंद्र कुमार, अनिल कुमार, राजेंद्री देवी, संतोष यादव रहे।
बिनौली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर दूसरे दिन भी बृहस्पतिवार को सीएचसी बिनौली के कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। इससे सीएचसी में आने वाले मरीजों को इलाज कराने में परेशानी हुई। हड़ताल में विनोद प्रसाद, अजय धामा, अजित धामा, पुष्पेंद्र कुमार, कलीराम, ब्रजनाथ यादव, डॉ. मंचन, ऐश्वर्या, शहजाद, मनोज, मुकेश शामिल रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने बताया संघ के आह्वान पर कर्मियों ने हड़ताल रखी है। सीएचसी में आने वाले मरीजों को अधिक से अधिक सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।