फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति ठप, नागरिक हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर में बृहस्पतिवार को सुबह से दोपहर तक विद्युत सप्लाई ठप रही। इस कारण स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ा। नागरिकों ने विद्युत निगम के अधिकारियों नगर में विद्युत सप्लाई सही कराने की मांग की।
विज्ञापन

समाजसेवी प्रेम शंकर शर्मा, नागरिक मुकेश रुहेला, विजय मानव ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे विद्युत सप्लाई ठप हो गई, जो शाम तीन बजे तक ठप रही। विद्युत आपूर्ति न होने के कारण गर्मी में लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हुई। छोटे बच्चे गर्मी से बिलबिलाते नजर आए। उन्होंने निगम के अधिकारियों से नगर की सप्लाई व्यवस्था सही कराने की मांग की । लाइनमैन शफीक ने बताया कि नगर की बड़ी लाइन की मरम्मत का कार्य चलने के कारण शहर की सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें