फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसली के धर्मेंद्र निभा रहे इंसानियत का फर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की इस घड़ी में सिरसली गांव धर्मेंद्र उर्फ धर्मा पुत्र गंभीर सिंह इंसानियत का फर्ज निभा रहा है। धर्मेंद्र गाजियाबाद में रहते है। फिलहाल लॉकडाउन के चलते वह अपने गांव सिरसली में रहकर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये ग्रामीणों की सेवा में जुटे हुए है। उन्होंने स्वयं के खर्च से अब तक गांव की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा संपूर्ण गांव में सैनिटाइजर का स्प्रे कराया। आंधी तूफान से विद्युत पोल टूट जाने के कारण गांव की बिजली कई दिनों तक गुल रही तो उन्होंने पेयजल टंकी पर जनरेटर लगवाकर ग्रामीणों के लिए पानी की व्यवस्था कराई। तालाब पानी से लबालब हो जाने पर पंपिंग सेट लगवाकर पानी निकलवाया। बृहस्पतिवार को उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग में गांव की महिलाओं और लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितिरित किए। ग्रामीण सतबीर फौजी, राजेन्द्र सिंह, अजय कुमार, लोकेंद्र, चरण सिंह फौजी, सतीश उर्फ बच्चा, प्रदीप फौजी, गुड्डू, सतेंद्र, बलबीर सिंह, अनिल, आयुष, कल्लू पहलवान, बाबू मोहर सिंह आदि ने उनकी प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें