-परीक्षा में शामिल होंगे पीजी द्वितीय सेमेस्टर, बी-फार्मा द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के तहत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं आठ जुलाई से शुरू होंगी।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की प्राचार्या शिन्जिता अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने पीजी द्वितीय सेमेस्टर और बीफार्मा द्वितीय सेमेस्टर की नियमित परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है। इसके साथ ही बीफार्मा प्रथम, द्वितीय और पंचम सेमेस्टर के एक्स एवं बैक पेपर भी आयोजित किए जाएंगे। संबंधित कॉलेजों ने परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा का समय बहुत कम बचा है, इसलिए छात्र-छात्राओं ने परीक्षा कार्यक्रम देखकर तैयारी तेज कर दी है। प्राचार्या ने कहा कि परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को सीसीएसयू द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का भी पालन करना होगा। ये परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।