फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं प्रदेश सरकार : नरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
हेवा गांव में किसानों की हुई बैठक, समस्याओं पर की गई चर्चा
विज्ञापन

फोटो-13
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। हेवा गांव में रविवार को किसानों की बैठक हुई। वहां किसान नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। इस कारण किसान परेशान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे और हमेशा किसानों के हकों की लड़ाई लड़ी है। उनकी कर्मभूमि पर आज किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रहा और गन्ना बकाया भुगतान तक नहीं किया जा रहा है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन और विभिन्न जनसभाओं के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी जितेंद्र सिंह, वीरसेन त्यागी, योगेंद्र मलिक, अभिमन्यु संगर, विक्रम गिरी, अजयपाल सिंह, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें