फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डाक सेवकों की हड़ताल जारी, लेनदेन हुआ प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। स्थायी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, वेतन वृद्धि समेत कई मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। इस दौरान 50 लाख रुपये से अधिक का लेनदेन व स्पीड पोस्ट वितरण आदि का कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आह्वान पर नेशनल यूनियन ऑफ ग्रामीण डाकसेवक संघ के तत्वावधान में प्रधान डाकघर बड़ौत पर चल रही डाकसेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस अवसर पर सहायक प्रांतीय सचिव बिजेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि लंबे समय से स्थायी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग पूरी नहीं हो रही। वेतन वृद्धि की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। समान कार्य, समान वेतन दिए जाने की मांग भी अधूरी है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी। इस दौरान हड़ताल के चलते एफडी, आरडी, बचत खाता, कन्या सुमंगला योजना के तहत राशि जमा किए जाने आदि का कार्य ठप रहे। हड़ताल पर मुकुल, राजकुमार, मांगेराम, सुनील, राहुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें