फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अब महिला स्वावलंबन में पति नहीं करेंगे हस्तक्षेप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। महिला स्वयं सहायता समूहों में अब पुरुषों की मनमानी नहीं चलेगी। उपायुक्त स्वत: रोजगार राहुल वर्मा ने निर्देश जारी किया है कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन कार्यालय में समूहों की महिलाओं के पतियों द्वारा हस्तक्षेप किया जाता है। पति शिकायत लेकर आते हैं, जो शासन की मंशा के विपरीत है। कोई दिक्कत होने पर महिला खुद शिकायत करे।
विज्ञापन


उपायुक्त स्वत: रोजगार राहुल वर्मा ने स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठन, कलस्टर तथा कैडर को इस संबंध में पत्र जारी किया है। उसमें कहा गया है कि इस आदेश के बारे में सभी महिलाओं को अवगत कराया जाए। अगर किसी को कोई समस्या है तो स्वयं उपस्थित होकर शिकायत लिखित में करें। पति या परिवार के अन्य पुरुष सदस्य को शिकायत लेकर न भेजें। पहले शिकायत ब्लॉक स्तर पर करें। ब्लॉक स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर ही जिला मुख्यालय पर स्वयं शिकायत करें।
बागपत में छह हजार स्वयं सहायता समूहों में 55 हजार महिलाएं स्वरोजगार के लिए जुड़ी हैं। स्वरोजगार की राह में कुछ महिलाओं के बीच विवाद बढ़ रहे हैं। कभी राशन की दुकानों के आवंटन पर तो कभी समूहों में हिसाब किताब या अन्य बातों को लेकर मनमुटाव होते रहे हैं। ऐसी स्थिति में शिकायतबाजी का मोर्चा महिलाओं के पति संभालते हैं लेकिन अब पुरुष नहीं महिला ही शिकायत कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें