खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई और चालक आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए।
बड़ौत के रहने वाले पिकअप चालक आसिफ रविवार की रात पिकअप में परचून का सामान भरकर गाजियाबाद से बड़ाैत जा रहे थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव के पास पीछे से तेज गत से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। इससे पिकअप क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक आसिफ गंभीर घायल हो गए। पता लगने पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार ट्रक समेत फरार हुए आरोपी चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।