सुबह रहा स्मॉग, दोपहर में खिली धूप
बागपत। जिले में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। सुबह को स्मॉग के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। दोपहर में धूल खिलने पर लोगों को कुछ राहत महसूस हुई।
पराली व कूड़े से निकलने वाले धुएं से जिले की हवा जहरीली हो गई है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े के ढेर जलाए जा रहे है, जिससे जिले की हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। बुधवार की सुबह स्मॉग के कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। दोपहर में धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
----------------
एक्यूआई 438, आंखों में हो रही जलन
बागपत। बुधवार को जिले का एक्यूआई 438 रहा। स्मॉग व वायु प्रदूषण के कारण लोगों की आंखों में जलन व एलर्जी की परेशानी हो रही है। सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत का कहना है कि वायु प्रदूषण का आंखों पर दुष्परिणाम पड़ता है। उन्होंने लोगों को घर से बाहर निकलते समय चश्मे का प्रयोग करने, आंखों में जलन होने पर आंखों को पानी से धोने व जांच कराने की सलाह दे रहे है।
-------------------
एक्यूआई की स्थिति
11 नवंबर 438
10 नवंबर 465
नौ नवंबर 465
आठ नवंबर 411