दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में जलभराव होने से नागरिकों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। पानी निकासी न होने के कारण समस्या बढ़ती जा रही है। करीब 15 हजार की आबादी वाले कस्बे में सबसे बड़ी समस्या जलभराव की है। अधिकतर तालाबों पर अतिक्रमण होने से तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर भर गया है। कस्बे के नागरिकों ने तालाबों की सफाई व खोदाई कर जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि कई बार चेयरमैन को अवगत कराया जा चुका है, मगर समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
कई बार उठाई मांग
जलभराव की समस्या का समाधान कराने के लिए कई बार मांग उठाई जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। गंदगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - धीरज राठी
जल निकासी के लिए नाले का हो निर्माण
कस्बे के पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण मार्गो पर जलभराव और गंदगी रहती है। पानी की निकंासी के लिए नाले का निर्माण होना चाहिए। - राजीव राठी
सफाई के अभाव में हो रही परेशानी
सालों से कस्बे के तालाबों की न तो सफाई हुई है और न ही खोदाई हुई है। गंदगी के कारण तालाब अटे पड़े हैं और पानी ओवरफ्लो होकर रास्तों में बह रहा है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - वेदपाल राठी
बीमारी फैलने का डर
जलभराव के कारण लोगों को गंदगी से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जलभराव और गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का डर है। - रोहित राठी
अतिक्रमण के कारण बन रही समस्या
कस्बे के तालाबों पर अतिक्रमण है। कई बार पुलिस प्रशासन और अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है, मगर समाधान नहीं हुआ है। अतिक्रमण न हटने तक समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।-सोमपाल राठी, चेयरमैन
धीरज राठी- फोटो : BAGHPAT
राजीव राठी- फोटो : BAGHPAT
वीरपाल राठी- फोटो : BAGHPAT
रोहित- फोटो : BAGHPAT