फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार पॉलीटेक्निक के छात्र की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-अमीनगर सराय-खिंदौड़ा मार्ग पर हुआ हादसा, मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन

फोटो 18
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। खिंदौड़ा–अमीनगर सराय मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर को ई-रिक्शा की टक्कर लगने से बाइक सवार कस्बा निवासी पॉलीटेक्निक के छात्र हिमांशु शर्मा (21) और उनका साथी शुभम जांगिड़ निवासी अमीनगर सराय गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हिमांशु की मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
कस्बा निवासी पॉलीटेक्निक के छात्र हिमांशु शर्मा बृहस्पतिवार को अपने साथी शुभम जांगिड़ के साथ शोभापुर गांव में वाईफाई कनेक्शन लगाने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में खिंदौड़ा–अमीनगर सराय मार्ग पर ई-रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर आए परिवार वाले घायल हिमांशु और शुभम को निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें रेफर कर दिया। परिजनों ने दोनों का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां उपचार के दौरान हिमांशु शर्मा की मौत हो गई। हिमांशु मेरठ के कुराली स्थित शांति इंस्टीट्यूट में पॉलीटेक्निक के छात्र थे। उनके परिवार में छोटा भाई और बहन रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
रटौल। सिंगौली तगा मार्ग पर बुधवार शाम अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में इरफान, बुंदु और बाबू निवासी अशोक विहार लोनी जिला गाजियाबाद घायल हो गए। बाइक सवार तीनों युवक सरफाबाद में काम करने के बाद वापस लौट रहे थे। वहां आए पुलिसकर्मियों ने तीनों घायलों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया, जहां से उन्हें बुंदू और बाबू की हालत ज्यादा गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें