बड़ौत। संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 12 सितंबर से दो पालियों में सरकारी, सहायता प्राप्त तथा प्राइवेट पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।
दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य व जिला संयोजक डॉ. अजय कुमार त्यागी ने बताया कि ग्रुप ए की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9 से 12 बजे और ग्रुप ई वन/ ई टू की परीक्षा ढाई से साढ़े पांच बजे तक होगी। ग्रुप ए के लिए केन्द्र दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत में 250 व दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक बड़ौत में 209 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। ग्रुप ई वन/ ई टू के लिए दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में 61 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इसके लिए जिला संयोजक डॉ अजय कुमार त्यागी, जोनल अधिकारी राजेश कुमार जैन नामित किए गए है। दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक के केंद्र अधीक्षक रनंजय लांबा, केंद्र अधिकारी संजीव सिंह, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के केंद्र अधीक्षक वकील चंद जैन, केंद्र अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के केंद्र अधीक्षक डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, केंद्र अधिकारी शैलेंद्र कुमार विमल नामित किए गए हैं। बताया कि परीक्षा से पूर्व छात्रों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पूर्व पहुंचना होगा। अपने साथ मास्क एवं पारदर्शी पानी की बोतल लानी होगी। बिना एडमिट कार्ड किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।