फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन उपलब्ध होने के दो साल बाद भी शुरु नहीं हो पाया पॉली क्लीनिक का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
भूखंड सैनिक कल्याण विभाग के नाम नहीं हो पाया स्थानांतरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत की ओर से भूतपूर्व सैनिकों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए जमीन उपलब्ध होने के बावजूद दो साल से ईसीएचएस पॉली क्लीनिक का निर्माण शुरू नहीं पाया है। कस्बे में क्लीनिक की स्थापना के बाद बागपत के अतिरिक्त हरियाणा प्रदेश के पूर्व सैनिकों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

लगभग दो वर्ष पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कस्बे में सैनिकों की सुविधा के लिए पॉली क्लीनिक की स्थापना के लिए अधिकारियों के निरीक्षण कर नगर पंचायत चेयरमैन विनोद कुमार को भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। नगर पंचायत चेयरमैन विनोद कुमार ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से पॉली क्लीनिक के निर्माण के लिए भूमि का प्रस्ताव तत्कालीन जिलाधिकारी भेजा गया था। तत्कालीन डीएम शकुंतला गौतम ने 17 जुलाई 2020 को तहसीलदार को भूमि को उत्तर प्रदेश शासन सैनिक कल्याण विभाग के नाम स्थानांतरित कराने के निर्देश दिए थे, मगर दो साल से यह भूमि स्थानांतरित नहीं हो पाई है और न ही पॉली क्लीनिक का निर्माण कार्य शुरू हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें