बागपत में बृहस्पतिवार की रात आठ बजे दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर धुंध के गुजरते वाहन चालक। सं
-प्रदूषण के कारण सांस व आंखों की बीमारियों के बढ़ रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। यहां बृहस्पतिवार को एक्यूआई 350 पर पहुंच गया। प्रदूषण से यहां स्मॉग छाया रहा और लोगों को परेशानी होने लगी। सांस के मरीजों को सबसे ज्यादा समस्या हो रही है तो आंखों में जलन होने से बार-बार पानी से धोना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को चिकित्सक बचाव की सलाह दे रहे हैं।
यहां पिछले काफी दिन से लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है और एक्यूआई 300 से नीचे नहीं पहुंच रहा। यहां बृहस्पतिवार को भी एक्यूआई 350 पर रहा। इस तरह प्रदूषण के कारण स्थिति खराब हो रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि इस तरह से प्रदूषण बढ़ने पर लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। जिन लोगों को सांस की बीमारी है, उनको घर से कम ही बाहर निकलना चाहिए। इसके अलावा मास्क व चश्मे लगाकर बाहर जाना चाहिए।